फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There was better coordination between the officials of both the provinces in the lamp donation fair.

Chitrakoot News: दीपदान मेले में दोनों प्रांतों के अधिकारियों के बीच रहे बेहतर समंवय

Tue, 22 Oct 2024 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
There was better coordination between the officials of both the provinces in the lamp donation fair.
चित्रकूट। दीपदान मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें मध्य प्रदेश के अधिकारियों से समन्वय कर काम करने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में 29 अक्तूबर से तीन नवंबर दीपावली मेला चलेगा। पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन तथा 22 सेक्टर में बांटा गया है। मेले में जनपद आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर संबंधित व्यवस्थाओं का समय रहते निस्तारण कराए तथा समस्या होने पर अवगत भी कराए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान को टैंकर आदि के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था व अधिशासी अभियंता विद्युत से विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को रामघाट में घाट व मंदाकिनी नदी की समुचित साफ-सफाई व डूबने से बचाव के लिए बैरिकेडिंग, गोताखोर, नाव आदि आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात प्रभारी से कहा कि भ्रमणशील रहकर यातायात संबंधी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि मेले को देखते हुए वाहनों में ज्यादा सवारी न बैठाने, समुचित पार्किंग व्यवस्था करने व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल को तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के अधिकारियों से कहा कि मेला के दौरान पीली कोठी वाले रास्ते में वाहन पार्किंग न करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ट्रैक्टर ट्राली से आने वाले तीर्थयार्थियों को रोके तथा ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा न करने के लिए जागरूक भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मऊ सौरभ यादव, मानिकपुर पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी मझगवां सतना जे के वर्मा, एसडीओपी रोहित राठौर, सीएमओ नगर पंचायत नयागांव विशाल सिंह सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed