फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There was already confidence in BJP's victory in Haryana: Shahi

हरियाणा में भाजपा की जीत का पहले से था विश्वास: शाही

Wed, 09 Oct 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
There was already confidence in BJP's victory in Haryana: Shahi
चित्रकूट। प्रदेश सरकार कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही धर्मनगरी सोमवार को विशेष विमान से पहुंचे। उन्होंने भगवान कामदनाथ मंदिर में जाकर दर्शन किया। कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक कर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। भाजपा के पदाधिकारियों से भी मिले। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि भाजपा की जीत का सभी को विश्वास था। विपक्षी जनता को गुमराह कर रहे थे। किसानों के लिए भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। जिसका लाभ मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी ली। कहा कि किसानों को योजनाओं का समय लाभ दिया जाए। जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करें। इस मौके पर उप कृषि निदेशक राजकुमार व जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। इसके बाद देवांगना हवाई पट्टी में भाजपा के पदाधिकारियों से मिल समस्या सुनीं। पत्रकारों से हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि भाजपा के अच्छे कामों पर जनता ने मुहर लगाई है। पहले से भी विश्वास था कि भाजपा की ही जीत हाेगी विरोधी आम जन को गुमराह करते रहे। इसके बाद वह विशेष विमान से लखनऊ गए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, बांदा कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद आरके पटेल, शक्ति प्रताप सिंह,भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed