फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There is a lot of enthusiasm among women to celebrate Haritalika festival

हरितालिका पर्व मनाने को महिलाओं में खासा उत्साह

Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
There is a lot of enthusiasm among women to celebrate Haritalika festival
चित्रकूट। हरितालिका तीज का पर्व मनाने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना लेकर तीज व्रत की तैयारियाें में जोरशोर से जुटी है। जिसके लिए सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य दुकानों में महिलाएं खरीदारी कर रही है।
विज्ञापन

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है। 21 अगस्त शुक्रवार को तीज व्रत मनाया जाएगा। मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए अपनी सहेलियों के साथ उन्होंने ये निर्जला व्रत किया था। इसलिए महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी लड़कियां अच्छा पति पाने के लिए ये व्रत करतीं हैं। जिसकी तैयारी के लिए महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ा सहित सुहाग से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी कर रही है।
विज्ञापन

-----------------
ज्योति पटेल का कहना है कि यह व्रत कठिन है जो 24 घंटे बिना अन्न जल के रहा जाता है। हर साल यह पर्व मनाती है। कोरोना वायरस के बाद भी महिलाओं में उत्साह है। घरों या पड़ोस में ही यह पर्व मनाएंगी। यह पर्व महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। जिसके लिए सोलह श्रृंगार कर पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा दुबे का कहना है कि हरितालिका तीज व्रत उनकी नजर में बहुत पूर्ण है। जिसके लिए श्रृंगार कर माता पार्वती व शिव की पूजा अर्चना करतीं हैं। घर में भजन-कीतर्न का कार्यक्रम भी रखेंगी। पूजन सामग्री के लिए पकवान बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed