फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ... Then switched to Sunil Samajwadi party

...तो सुनील थामेंगे सपा का दामन

Thu, 01 Jan 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 01 Jan 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
... Then switched to Sunil Samajwadi party

कुछ दिन पहले तक कांग्रेस की नीतियों का गुणगान करने

विज्ञापन
वाले पूर्व पदाधिकारी को सत्ताधारी पार्टी भाने लगी है। उनको सपा कार्यालय में देखकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

पिछले दिनों कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मनमुटाव और फिर उनके खिलाफ आंदोलन के बाद आलाकमान से तवज्जो न मिलने से माना जा रहा है कि ये जल्द ही सपाई चोले में नजर आएंगे।

कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव सुनील पांडे गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में दिखे। मौका था कुछ लोगों के पार्टी में शामिल होने का। जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव और कुछ युवा पदाधिकारियों के साथ इनकी गुफ्तगू भी हुई। घुल मिलकर बातें करने से कई संकेत मिल रहे थे।

गौरतलब है कि सुनील पांडे की जिला कांग्रेस में युवा नेता के रूप में पहचान है। इनका मामला तब से गड़बड़ाया, जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में रामभवन गुप्ता पौहरिया की ताजपोशी हुई।

कांग्रेस के अंदरखाने की मानें तो मनमुटाव पद को लेकर हुआ। सुनील जो पद चाहते थे, उस पद के लिए जिलाध्यक्ष के मन में और कोई नाम था। वे सुनील की कुछ शिकायतों की वजह से यह पद उनको नहीं देना चाहते थे।

सुनील को जब पद नहीं मिला तो उन्होंने बागी तेवर अपना लिए। जिलाध्यक्ष पर दबाव बनाने को पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया, पुतला भी फूंका पर रामभवन नहीं पसीजे। जिलाध्यक्ष ने अनुशासन समिति की संस्तुति पर इनको पार्टी से निकाल दिया।

हालांकि तब सुनील ने कहा था कि वे पूरी जानकारी आलाकमान को दे रहे हैं और वे आजीवन कांग्रेसी ही रहना चाहते हैं। अब समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनके नजर आने से तरह-तरह के कयास लगने लगे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने बताया कि सुनील पांडे ने उनसे पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है। सुनील जब महामति प्राणनाथ महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष थे, तब वे सपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। अब उनकी इच्छा प्रदेश आलाकमान को बता दी जाएगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने कहा कि हमने पहले ही सुनील को निष्कासित कर दिया है। अब वे कहीं भी जाएं, हमसे मतलब नहीं। उनके जाने से पार्टी का कोई नुकसान होगा। साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में अगर कोई भूला भटका आना चाहे तो स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed