फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The young man robbed, beaten three Rs

युवक को पीटकर तीन हजार रुपये लूटे

Fri, 08 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 08 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The young man robbed, beaten three Rs
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना से कमाकर लौटे युवक को गांव के रास्ते पर कुछ युवकों ने जमकर पीटा और फिर तीन हजार रुपये लूट लिए। घायल युवक ने तीन युवकों के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है।

विज्ञापन

 चौकी क्षेत्र के बिहरवां निवासी बलजीत पुत्र कुन्ना ने बताया कि गुरुवार की शाम को वह लुधियाना से लौटा था।

जैसे ही गांव के पास पहुंचा तो वहां मौजूद तीन युवकों ने उसे घेर लिया और डंडे से पीट दिया। उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये लूटकर युवक भाग गए। काफी देर तक घायलावस्था में वहीं पड़ा रहा। इस दौरान वहां से गुजरे ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिटे युवक ने बताया कि आरोपियों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश भी है। पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है लेकिन जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विवाद पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed