{"_id":"68ed4d0bac8d5b3e44043827","slug":"the-work-of-repairing-the-broken-roads-of-the-fair-area-has-started-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-122068-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शुरु हो गया मेला क्षेत्र की टूटी सड़कों की मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शुरु हो गया मेला क्षेत्र की टूटी सड़कों की मरम्मत का काम
Tue, 14 Oct 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-12- परिचय- शहर मेंं हो रहा सड़क की मरम्मत का काम । संवाद
- फोटो : samvad
चित्रकूट। दीपदान मेले के पूर्व तीर्थ क्षेत्र की ओर आने वाली टूटी व गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत का काम शुरु हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी शुरुआत मुख्यालय से की है। गड्ढामुक्त सड़कों को ठीक करने के लिए स्टेशन रोड पर जब विभाग के कर्मचारी व मजदूर पहुंचे तो स्थानीय लोगों की मजदूरों की नोकझोंक भी हुई। क्षेत्रीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कई बड़े गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है।
अमर उजाला में दस अक्तूबर को टूटी सड़कों के बीच आस्था का करेंगे दीपदान शीर्षक से खबर छपने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मेला क्षेत्र की ओर पहुंचने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया और सोमवार यानी 13 अक्तूबर से सुधार कार्य शुरु करा दिया है। शहर के स्टेशन रोड पर जब कर्मचारी मजदूरों के साथ गड्ढे भरने भरने लगे।
इसी बीच पहुंचे क्षेत्रीय निवासियों ने आरोप लगाया कि बड़े गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है। क्षेत्र के मझला गुप्ता व शिवप्रसाद ने बताया कि कई गड्ढों को भरने के लिए कहा तो मजदूर व कर्मचारियों ने बाद में काम कराने की बात कही। जब सभी ने काम रुकवाने का प्रयास किया तो कुछ गडढों को भराया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
शासन से बजट मिलने के बाद सबसे पहले मेला क्षेत्र की ओर आने जाने वाली टूटी सड़कों की मरम्मत का काम शुरु करा दिया गया है। अन्य स्थानों की सड़कों की भी जल्द मरम्मत कराई जाएगी। -अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि

12 सीकेटीपी-12- परिचय- शहर मेंं हो रहा सड़क की मरम्मत का काम । संवाद- फोटो : samvad