{"_id":"57f3ee2d4f1c1b8c322707fc","slug":"the-woman-who-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के सालिगपुर गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता लालती देवी (32) पत्नी रामशरण ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
सोमवार रात लालती देवी घर पर अपने दस साल के पुत्र रोहित के साथ थी। पति दूसरे गांव इलाज कराने गया था। इसी दौरान लालती देवी ने कमरे की छत से लटककर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद पुत्र ने मां को फंदे में लटकते देखा, तो चिल्लाते हुआ बाहर निकला। जानकारी होने पर पति भी गांव आया और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि एक अक्टूबर को मृतका के घर में गांव का ही मतगंजन प्रसाद जबरन घुसा था और दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी देर रात को घर लौटे पति को लालती देवी ने दी थी। दो अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास होने लगा।
विज्ञापन
जिसकारण घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। उधर, घटना के बाद महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोमवार रात को उसने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पति रामशरण की तहरीर पर आरोपी मतगंजन प्रसाद पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।