फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The weather was clear, then there was no weight, now the excuse of rain

पहले तौल हुई नहीं, अब बारिश का बहाना

Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The weather was clear, then there was no weight, now the excuse of rain
चित्रकूट। लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण धान की खरीद रविवार को भी नहीं हो सकी। कई किसानों का धान भीग गया है। इससे उनका धैर्य टूटने लगा है। कई किसान भीगा धान लेकर घर लौट गए हैं। किसानों ने दुख जताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका हाल तक नहीं जाना।
विज्ञापन

हालांकि बारिश अभी चार दिन से ही हो रही है, लेकिन जिले भर के खरीद केंद्रों में किसान 10-12 दिन पहले से ही धान लिए पड़े हैं। समय पर खरीद हो जाती तो ऐसी हालत न होती। अब बारिश की वजह से धान खरीद केंद्रों पर पानी भर गया है। इससे तौल नहीं हो पा रही है। तौल शुरू भी होती है तो बारिश के कारण धान भीगने लगता है।
विज्ञापन

सपहा गांव के किसान राजेश सिंह, लोढवारा गांव के भोला सिंह ने बताया कि बारिश बंद होने के इंतजार में धान केंद्रों में समय काट रहे है। अलाव व ठहरने की व्यवस्था नहीं है। आसपास जहां भी छांव मिल रही है, वहां समय काट रहे हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव का कहना कि बारिश होने से धान की सफाई व तौल नहीं हो पा रही है। इस वजह से खरीद प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि रविवार को मंडी के गोदामों से कोटे के खाद्यान्न की उठान हुई, लेकिन धान खरीद के लिए बारिश का बहाना है। गल्ला मंडी में खुले दो धान केंद्रों में लगभग 20 ट्राली

धान लदा खड़ा है। किसान तौल का इंतजार कर रहे हैं। बारिश से बचाने के ट्रालियों में पन्नी की तिरपाल है और किसान रात दिन उनकी रखवाली कर रहे हैं। रामपुर तरौंहा के किसान मनोज ने बताया कि 28 दिसंबर को दो ट्राली धान लेकर आए थे। बसावनपुर के रामजी उपाध्याय चार जनवरी को दो ट्राली धान लेकर आए थे। अब तक इंतजार ही कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed