फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The way to prevent waterlogging of schoolchildren

जलभराव ने रोका स्कूली बच्चों का रास्ता

Tue, 26 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 26 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The way to prevent waterlogging of schoolchildren
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम से मिलने पहुंचे हुडा गांव के बच्चे व अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला

रसिन बांध का पानी कुछ डूब क्षेत्रों तक पहुंच गया है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश से हुडा गांव की गलियों में जलभराव है। जिससे दर्जनों बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। मंगलवार को बच्चों ने अभिभावकोें के साथ कलेक्ट्रेट आकर डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नाव की व्यवस्था कराने को भी कहा है।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में हुडा गांव के राजेश कुमार, बाबादीन, श्यामसुंदर, छोटेलाल, रामभवन, ओंकार, लवकुश, सुमित्रा देवी, दादूराम व नफीस आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनका गांव रसिन बांध के डूब क्षेत्र में है। इस बार बारिश से बांध का पानी गांव की गलियों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। विद्यालय की ओर का मार्ग जलमग्न होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। छात्र मोहित, शोभा, पूनम, अमित, पूजा व विष्णु आदि ने बताया कि दूसरे रास्ते से जंगल होकर स्कूल जाना पड़ता है और अधिक दूरी भी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते। गांव के आसपास एक नाव की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि अधिक बारिश या बाढ़ की संभावना पर सभी को नाव से तत्काल सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके। ग्रामीणों ने डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed