फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The thief ran away with Rs 50,000 in broad daylight

Chitrakoot News: दिनदहाड़े 50 हजार लेकर भागा टप्पेबाज

Tue, 26 Sep 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 26 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The thief ran away with Rs 50,000 in broad daylight
चित्रकूट। शहर के व्यस्त इलाके सिविल लाइंस पर एक चाट लगाने वाले दुकानदार का टप्पेबाजों ने बैग से 50 हजार रुपये पार कर दिया। जानकारी होते ही दुकानदार बेसुध हो गया। आसपास कई जगह जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस टीम ने कुछ जगह से सीसीटीवी फुटेज देखी इसमें एक आरोपी साफ दिख रहा है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना अंतर्गत कौबरा गांव निवासी रामसजीवन साहू गांव में ही चाट का ठेला लगाता है। मंगलवार को भवन निर्माण के लिए वह जिला मुख्यालय के बैंक आफ इंडिया के अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर जा रहा था। पहले वह शंकर बाजार गए फिर सिविल लाइंस पर एक फोटो कॉपी की दुकान में कुछ कागज की फोटो कॉपी कराई। जैसे ही वह बाहर निकले तो टप्पेबाज उसके झोले से 50 हजार रुपये निकालकर भाग निकला।
विज्ञापन

पीड़ित चिल्लाता रह गया। जानकारी होते ही कोतवाल अजीत पांडेय मय फोर्स पहुंचे और कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें दुकानदार के पीछे कई बार एक युवक दिखा। जिसे देख दुकानदार ने बताया कि इसी ने रुपये निकाले हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed