{"_id":"579267ae4f1c1b247cc4b5f5","slug":"the-thief-is-greater-than-doodle","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चोर से बड़ा होता कामचोर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चोर से बड़ा होता कामचोर’
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में छात्रा को पुरस्कार देते मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू व डीएम मोनिका रानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कई काम अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई। एक पखवाड़े के अंदर स्टेडियम का काम पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के एई पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने और शिवरामपुर सीएचसी का भवन हस्तांतरित न होने पर स्वास्थ्य विभाग के जेई के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश डीएम को दिए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, पारदर्शिता के साथ योजनाओं पर अधिकारी इमानदारी से काम करें। चोर से कामचोर बड़ा होता है। इसलिए समझदारी यही है कि सही कार्य करें, इसी में सबकी भलाई है।
विज्ञापन
इसके बाद समीक्षा में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा बनाए जा रहे स्टेडियम का काम 10 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि अगर काम तय समय तक पूरा नहीं होता है तो एई छोटेलाल के निलंबन का पत्र लिखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य को सीएचसी शिवरामपुर अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के निर्माण इकाई के जेई ठीक से कार्य न कराने के कारण इनके खिलाफ शासन को पत्र लिखने के लिए डीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा राजकीय समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा माडल स्कूल बनाए जा रहे हैं, काम में तेजी लाकर इन्हें पूरा करें और बिल्डिंग को हैंडओवर कराएं। सिंचाई विभाग के अभियंता ने बताया कि चिल्लीमल पंप हाउस, रामघाट का विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण का कार्य बारिश के कारण काम बंद हैं। बरसात बाद पूर्ण कर लिया जाएगा। गांव में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का दावा संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिसे ग्राम विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी के द्वारा पता लगाया जाए कि कितने घंटे विद्युत सप्लाई हो रही है।
जिससे वास्तविकता का पता चल सके। इस मौके पर डीएम मोनिका रानी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि मऊ से निही चिरैया, वनकट से बरवारा तक की दो सड़कें तत्काल बनवायी जाएं। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर भेजे जा रहे हैं, उनकी क्वालिटी बहुत खराब होेने के कारण अक्सर खराब हो जाते हैं। जहां से ट्रांसफार्मर भेजे जाते हैं, वहां पर एक जेई की नियुक्ति की जाए। ताकि ट्रांसफार्मरों को चेक करने के उपरांत भेजा जाए। बैठक में एसपी केके चौधरी, सीडीओ ए दिनेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत बांदा, सीएमओ डा. अनीता सिंह आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
छात्रों को बांटी साइकिल
बरगढ। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज में अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित साइकिल वितरण समारोह में 74 छात्राओं, 65 छात्रों को कुल 139 साइकिल बांटी। अच्छे अंक पाने वाले 30 बच्चों को सोलर लाइट भी दी गई। मंडलायुक्त ने कहा कि जिलाधिकारी भी श्रम विभाग के योजनाओं के माध्यम से गरीब तबके के लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें, तभी आपका व बच्चे का विकास होगा। इस मौके पर संस्था के संस्थापक गोपाल भाई व निदेशक भागवत मौजूद रहे।