फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The team reached the quarter-finals Vilaspur

क्वार्टर फाइनल में पहुंची विलासपुर की टीम

Thu, 08 Jan 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 08 Jan 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

सुभाष चैलेंज कप के सातवें लीग मैच में विलासपुर ने

विज्ञापन
गोरखपुर की टीम को 65 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एकतरफा मैच के मैन आफ द मैच अनिल रहे। शुक्रवार को आखिरी लीग मैच बलिया और पटना की टीमों के बीच खेला जाएगा।

मुख्य अतिथि संजीव श्रीवास्तव और राजीव सोनी ने दोनों टीमों के बीच टास कराकर मैच की शुरुआत कराई। गोरखपुर की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

बिलासपुर ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन बनाए। अनिल ने 50, नागार्जुन ने 48, जितेंद्र ने 35 रन का योगदान दिया। गोरखपुर के गेंदबाज अभिषेक ने तीन और मो. जैद ने दो विकेट लिए। जवाब में गोरखपुर की टीम 19वें ओवर में 95 रन बनाकर आल आउट हो गई।

सुधीर ने 30, अंकित ने 16, सैफ ने 15 रन बनाए। बिलासपुर के गेंदबाज सनी दास ने पांच विकेट और अजय, शुभम ने दो-दो विकेट लिए। शुक्रवार को बलिया और पटना के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed