फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The team arrived to remove the bus stand from the city

Chitrakoot News: शहर से बस स्टैंड हटवाने के लिए पहुंची टीम

Thu, 03 Apr 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The team arrived to remove the bus stand from the city
चित्रकूट। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देकर गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड हटाने के लिए जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। बसें हटवाकर बैरियर लगाया गया। अन्य बसों को स्टैंड परिसर में घुसने से रोक दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे एसडीएम पूजा साहू, ईओ लालजी यादव और सीओ राजकमल की अगुवाई में टीम बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड के अंदर घुसने और बाहर निकलने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर वाहनों के अंदर घुसने पर रोक लगा दी। इससे रोडवेज, प्राइवेट बस सहित अन्य वाहन सड़क किनारे ही खड़े होकर यात्रियों को बैठाते उतारते रहे। यात्रियों को सड़क किनारे ही खड़ा होना पड़ा। एसडीएम पूजा यादव का कहना है कि रोडवेज बसों के लिए बेड़ी पुलिया के पास नया बस स्टैंड बन गया हैं। संचालन भी हो रहा है, लेकिन कर्वी में कुछ देर के लिए ठहराव किया जाता है।
विज्ञापन

शहर के चंद्रभूषण अवस्थी ने कहा कि अगर बस स्टैंड यहां से हट गया तो यात्रियों का समय के साथ रुपये भी अधिक खर्च होंगे। कर्वी के सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बस स्टैंड हटने से पहले आटो का 15 रुपये देना पड़ेगा, उसके बाद बस का करीब 12 रुपये अलग से देना पड़ेगा। समय भी एक घंटे का बर्बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रशासन बस स्टैंड हटा रहा है। इससे यात्रियों का ही नुकसान होगा। अब नए बस स्टैंड से सवारी भरकर शहर में सड़क किनारे खड़ी होकर यात्री को चढ़ाया उतारा जाएगा।

---
बना रहेगा स्टॉपेज स्थल
इस संबंध में एसडीएम पूजा साहू ने कहा कि यात्रियों की परेशानी का ध्यान रखा जा रहा है। यहां बसें खडी होने से जाम लगता है। हाईवे पर जाम होने से कई तरह की परेशानी होती है। जब नया बस स्टैंड बन गया है तो वहां से ही संचालन होना चाहिए। वैसे शहरवासियों की परेशानी का ध्यान रखते हुए यहां पर स्टॉपेज बनाए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed