फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The team arrived in front of the CM's convoy to investigate the Anna cow dynasty case.

Chitrakoot News: सीएम के काफिले के सामने अन्ना गोवंश मामले की जांच के लिए पहुंची टीम <bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha>- सीएम के काफिले के सामने अन्ना गोवंश मामले की जांच के लिए पहुंची टीम

Fri, 29 Nov 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
The team arrived in front of the CM's convoy to investigate the Anna cow dynasty case.
चित्रकूट। सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले में गोवंशों के घुसने का मामला राजनीतिक बनता जा रहा है। इस मामले की जांच कराई गई है। लखनऊ की एक टीम भी जांच के लिए पहुंची है। एक अन्य जांच में पशुपालन विभाग के अपर निदेशक के निर्देश पर दो अधिकारियों को 24 घंटे में जवाब देने के लिए कहा गया। जवाब में सामने आया कि किसी गोपालक की निजी गोवंश चारा चर कर आ रहे थे जो अचानक सड़क पर आ गये थे। उन्हें पकड़कर गोशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएम गुरुवार को चित्रकूट कलक्ट्रेट सभागार से समीक्षा कर सर्किट हाउस की ओर जा रहे थे। जैसे ही एलआईसी सीआईसी मार्ग पर उनका काफिला पहुंचा तो एक गली से दो गोवंश निकलकर सड़क पर आ गये थे। इससे सीएम का काफिला रुक गया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से अन्ना गोवंश ने रोका सीएम का काफिला शीर्षक से खबर छापी है। इस मामले में चित्रकूटधाम मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुबाष चंद्र व नगर पालिका ईओ लालजी यादव से जांच कर जानकारी मांगी। जवाब में दोनों अधिकारियों ने बताया कि सीएम की फ्लीट के सामने अचानक गोवंश आ जाने के प्रकरण में नगर पालिका क्षेत्र के किसी गोपालक का निजी गोवंश घास चर कर आ रहे थे। जो अचानक सड़क पर फ्लीट के सामने आ गये। इन दोनों को तत्काल नगर पालिका के कैटल कैचर से पकड़वाकर कान्हा गोशाला में संरक्षित करा दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखनऊ से आई जांच टीम शुक्रवार को तीन स्थानों पर पहुंची। सीआईसी- एलआईसी मार्ग जिस स्थान पर गोवंश सामने आये थे वहां पर यह देखा गया कि किधर से गोवंश आये। वहां पर किसकी डयूटी थी। वायरल वीडियो की क्लिप भी जांच के लिए रखी गई है। स्थानीय कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत भी की गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि इसकी एक लखनऊ निदेशालय से भी जांच होने की बात आई है। टीम कहां गई इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारी ही दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने कसा तंज
चित्रकूट। सपा के इस प्रकरण में एक्स पर तंज कसने के बाद माहौल गर्मा गया है। सीएम के काफिले में अन्ना मवेशी के आ जाने की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश सपा ने अधिकृत एक्स एकाउंट में प्रदेश सरकार की नीतियों पर तंज कसा है। सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा कि कुछ लोगों को तभी किसी समस्या की गंभीरता समझ में आती है जब वही समस्या उनके सामने उनके अपने जीवन के लिए खतरा बनकर आती है। उप्र के मुख्यमंत्री छुटटा पशुओं की समस्या को समझेंगे और घोर निद्रा से जागेंगे। वहीं प्रदेश सपा एक्स पर भी इस घटना को लेकर तंज कसा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed