फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The spark of protest against the new law reached West Bengal

Chitrakoot News: नए कानून के विरोध की चिंगारी पश्चिम बंगाल पहुंची

Sun, 23 Jun 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
The spark of protest against the new law reached West Bengal
बांदा। नए कानूनों के विरोध में ‘बांदा’ से उपजी चिंगारी पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है। ममता बनर्जी द्वारा नए कानूनों को रद्द करने संबंधी पत्र पीएम को भेजने पर बार संघ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उधर, 24 को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन व 30 के पहले बुंदेलखंड स्तरीय सम्मेलन व दिल्ली कूच का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्व बार संघ अध्यक्षों की संघ भवन में बैठक हुई। पूर्व बार संघ अध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि दिल्ली जाने के पहले बुंदेलखंड के सभी बार संघ अध्यक्षों के साथ बार कौंसिल ऑफ यूपी अध्यक्ष से मुलाकात की जाए। उन्हेंं दिल्ली बार कौंसिल से बात कर पूरे देश में हड़ताल करने के लिए बाध्य किया जाए। अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा कि दिल्ली एक दिन पहले जाकर विपक्षी पार्टियों व वरिष्ठ अधिवक्ता जो सांसद हैं, उनसे बात कर सहयोग लिया जाए। रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि लड़ाई हर हाल में पहली जुलाई तक जारी रखी जाए। ओम प्रकाश ने कहा कि स्थानीय आंदोलन की जिम्मेदारी किसी और को देकर सम्मेलन की तैयारी की जाए।
विज्ञापन


बाद में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 30 के पहले सम्मेलन की तिथि घोषित कर दी जाएगी। सम्मेलन के बाद दिल्ली कूच किया जाएगा। बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने खुशी जाहिर की कि बार संघ सदस्य पूर्व राज्य सभा सदस्य विशम्भर निषाद ने विपक्षी पार्टियों से संपर्क कर सहयोग लेने का वायदा किया है। साथ ही उन्होंने टीमएमसी नेता ममता बनर्जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने बांदा के आंदोलन को संज्ञान लेकर प्रधानमंत्री को काले कानून को वापस लेने का पत्र भेजा है। अवधेश गुप्ता खादी वाला, एजाज अहमद, राजेश दुबे, राजा भइया, बृजमोहन सिंह सहित रमेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed