फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The school children were Titurte

ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

Mon, 18 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Mon, 18 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The school children were Titurte
पंद्रह जनवरी के बाद अचानक पलटी ठंड ने दो दिन में ही लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को ठंड से दिनभर लोग कंपकंपाते नजर आए। इतना ही नही ट्रेनों और बसों की रफ्तार कोहरे ने थाम दी। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन


बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं आफिस, दुकान, बाजार, खेत व खलिहान जाने के लिए लोग कतराते रहे। कुछ बच्चे व बुजुर्ग घरों में रजाई में ही दुबके रहे। दिन भर लोगों को गलन परेशान किए रही। बाजार, मुख्य मार्ग और गली-मोहल्लों में भी कई जगह लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन


नगर में चाय की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोग अंगीठी के खुद को गर्म करते रहे। उधर मानिकपुर, पहाड़ी, मऊ, राजापुर, शिवरामपुर, भरतकूप आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ठंड से बेहाल रहे। लोग हिम्मत करके सुबह 11 बजे के बाद ही खेत में काम करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से लगातार ठंड पड़ रही है। जनजीवन बेहाल है। इसके बाद भी विभाग आंख बंद किए है। अलाव जलाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। धर्मनगरी चित्रकूट क्षेत्र के रामघाट, बस स्टैंड, परिक्रमा मार्ग, रेलवे स्टेशन पर गरीब तबके के लोग व बाहर से आए तीर्थयात्री इस ठंड में कूड़ा और पन्नी जलाकर खुद को राहत देने में लगे है। वहीं विभाग अलाव की लकड़ी की व्यवस्था नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed