फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The road built in Ghunuwa is dilapidated in six months

Chitrakoot News: घुनुवा में बनी सड़क छह माह में जर्जर

Sun, 23 Jun 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The road built in Ghunuwa is dilapidated in six months
चित्रकूट। रामनगर ब्लाक घुनुवा गांव में 6 माह पहले 18 लाख की लागत से बनी आरसीसी सड़क की हालत खराब हो गई। सड़क के बीचों बीच कई स्थानों पर दरार आ गई। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की है।
विज्ञापन

घुनुवा गांव के ग्राम पंचायत सदस्य रामकल्याण ने बताया कि गांव की मुख्य रोड से लोहगड़ी विद्यालय तक 400 मीटर में विधायक निधि से 18 लाख की लागत से बनाई गई सडक़ मानक विहीन बनाई गई है। सडक़ 6 माह में बड़ी- बड़ी दरारें पड़ गई हंै। इससे पता चलता है कि रोड बनाने में किस तरह से कमीशन खोरी की गई। जिससे लाखों की लागत से बनी सडक़ की हालत खस्ता हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
सड़क की हालत देख ग्रामीण निराश
सड़क में पड़ी दरारों को भरने के लिए सीसी रोड में लेपन का कार्य करने के जुगाड़ में लगा हुआ है, जिससे घटिया कार्य छुपाया जा सके। घुनुवा गांव के जयकरन, रामसुहावन आदि ने बताया कि जब सडक़ का निर्माण शुरू किया गया तो ग्रामीणों में इस बात की खुशी थी कि उनके गांव में आरसीसी सडक़ बन रही है। जब 6 माह में सडक़ की हाल खस्ता हो गई तो ग्रामीण निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया
रामनगर ब्लाक की बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क में पड़ी दरार की जानकारी मिलने पर ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा है। जेई से सड़क में मिली खामियों की जांच कराई जा रही है। बताया कि प्रथम जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर सड़क बनाई जा रही है उस स्थान पर काली मिट्टी होने के कारण सड़क में दरार पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed