फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The other end of the mysterious cave was found

चित्रकूट: रहस्यमयी गुफा का मिला दूसरा छोर

Wed, 04 Nov 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The other end of the mysterious cave was found
चित्रकूट के गुप्तगोदावरी के पास थर पहाड़ पर मिली गुफा का दूसरा हिस्सा। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। भगवान श्रीराम की तपोभूमि में अनेक रहस्यमयी गुफाए हैं। गुप्त गोदावरी के पास थर पहाड़ पर तीन दिन पहले एक रहस्यमयी गुफ ा मिली थी, जिसका बुधवार सुबह दूसरा छोर मिलने पर आसपास के कई लोग लगभग 100 मीटर अंदर तक घुस गए।
विज्ञापन

गुफा के अंदर से लौटे ग्रामीणों ने बताया कि यह बेहद चिकने व सफेद रंग के पत्थर की गुफा है। जो कुछ हद तक गुप्त गोदावरी की गुफा से मिलती-जुलती है। यह पहाड़ के एक छोर से दूसरे छोर पर जाकर खुलती है।
विज्ञापन

जिले की सीमा अंतर्गत नगर पंचायत चित्रकू ट के पर्यटन स्थल गुप्त गोदावरी के पास स्थित थर पहाड़ के पास सड़क निर्माण के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। रविवार को उसी दौरान यहां पर एक रहस्यमयी प्राचीन गुफा मिली थी। इसका दूसरा छोर स्थानीय ग्रामीणों ने तलाश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ के अंदर सीधा रास्ता बना हुआ है। जो कहीं जा रहा है। वहीं नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह ने राजस्व कर्मी राघवेंद्र व अरूणेंद्र के साथ गुफा स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि पर्यटन की दृष्टि से यह गुफा महत्वपूर्ण हो सकती है। इसकी रिपोर्ट शासन व पुरातत्व विभाग को भेजी गई है।

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पुरात्व विभाग के शिक्षकों से भी इस मामले में सलाह ली जाएगी। महंत दिव्य जीवनदास, महंत संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि धर्मनगरी में कई पौराणिक रहस्य हैं। इस गुफा को लेकर पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण कराकर जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed