फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The minister in charge distributed the equipment to the characters of the schemes

प्रभारी मंत्री ने योजनाओं के पात्रों को बांटे उपकरण

Sun, 01 May 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The minister in charge distributed the equipment to the characters of the schemes
फोटो-4- दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह व सांसद आरके सिंह पटेल। ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को नगर पालिका के अस्थायी गोशाला, भूसा, पौष्टिक आहार, पानी के टैंक का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उन्होंने कई योजनाओं के पात्रों को उपकरण भी बांटे। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में व्यवस्थाएं अच्छी कराएं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने गोशाला में गायों को गुण, केला खिलाया। इसके बाद मंडी पहुंचकर मंडी सचिव से भुगतान व गेहूं खरीद बढ़ाने के संबंध में जानकारी की। ग्राम पंचायत चकौध में गोद भराई, अन्नप्राशन कराया। भूसा दान करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खाद्यान्न बंटवाया। मंत्री ने कहा कि वास्तविक पात्र को योजनाओं का लाभ मिले। अब बिचौलियों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जनता की सरकार जनता के द्वार पर है। मोदी जी की यही इच्छा है कि सब आत्मनिर्भर हों। सबको राशन मिले। दुर्घटना बीमा के अंतर्गत पांच लाख दिया जा रहा है। मंत्री ने मलिन बस्ती लक्ष्मणपुरी वार्ड में उपस्थित जनता से संवाद किया। पीएम स्वनिधि योजना के चार, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, बाल विकास परियोजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पुष्टाहार बांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, गोसेवा आयोग के सदस्य भोले सिंह, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, सीडीओ अमित आसेरी, चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे व जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन
चित्रकूट। नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्घाटन पर्यटन मंत्री ने किया। उन्होंने मेले में लगे गोल्डन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, रजिस्ट्रेशन, औषधि वितरण स्टाल का अवलोकन किया। कहा कि सरकार का उद्देश सुरक्षित मातृत्व है इसके लिए चाक-चौबंद योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज स्वस्थ रहेगा तभी सभी लोग स्वस्थ रहेंगे। बच्चा स्वस्थ रहेगा तभी समाज स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करें। इसके बाद प्रभारी मंत्री खोह कोविड अस्पताल गए। वहां पर उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट देखे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की सेवाएं बेहतर होनी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed