{"_id":"69750a77a67037e0b300ad98","slug":"the-leaders-together-consoled-the-family-members-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-126198-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नेताओं ने मिलकर परिजनों को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नेताओं ने मिलकर परिजनों को बंधाया ढांढस
Sat, 24 Jan 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ के कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष की अपहरण कर हत्या के बाद जिले में शोक की लहर है। कर्वी मुख्यालय से व्यापारी नेता सहित, भाजपा, कांग्रेस, सपा सहित अन्य दल के नेताओं ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। साथ ही उन्होंने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
व्यापारी नेता शानू गुप्ता, विनोद केसरवानी, विष्णु गुप्ता सहित राजनैतिक दल के नेता मिलने के लिए पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, रंजना बाराती लाल पांडेय, सपा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव सहित अन्य नेताओं ने भी मुलाकात कर दुख जताया। कहा यह दुखद घटना है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहिए। (संवाद)