{"_id":"5c8402cabdec2214154e95b7","slug":"the-kin-of-girlfriend-piloted-the-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के परिजनों ने ऑटो चालक को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के परिजनों ने ऑटो चालक को गोली से उड़ाया
Sat, 09 Mar 2019 11:45 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव
प्रेमिका के परिजनों ने ऑटो चालक को गोली से उड़ाया
प्रेमिका के परिजनों ने ऑटो चालक को गोली से उड़ाया
Published by: akhilesh अखिलेश यादव
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ(चित्रकूट)। थाने में समझौते के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका के मिलने पर प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने गांव के ही एक नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को सुबह 11 बजे गांव बरिया निवासी भागीरथी मिश्रा (22) पुत्र उदित नारायण मिश्रा अपने ऑटो से लालता रोड की ओर जा रहा था। मऊ थाना क्षेत्र के बरियारी कला व लालता रोड के बीच निर्माणाधीन डिग्री कालेज के पास पीछे से बोलेरो सवार युवकों ने उसे रोक लिया। ऑटो चालक पैदल खेत की ओर जान बचाकर भागने लगा। हमलावरों ने दौड़ाकर उसके पेट में गोली मार दी। मौके पर अफ रा-तफ री मच गई। हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही एसपी मनोज कुमार झा पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का है। मारे गए ऑटो चालक का अपने ही गांव की अन्य बिरादरी की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसका युवती पक्ष के लोग कड़ा विरोध करते थे। दो दिन पहले विवाद होने पर थाने में दोनों पक्षों ने बैठकर तय किया था कि अब युवक-युवती आपस में कतई नहीं मिलेंगे। इसके बावजूद वे दोनों गत दिवस मिले थे। इसका पता चलने पर प्रेमिका के परिजनों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगाई गई है।