फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The innocent fell from the mother's lap and fell into the drain, died

मां की गोद से छिटककर मासूम नाले में गिरा, मौत

Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The innocent fell from the mother's lap and fell into the drain, died
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत बेलरी गांव में शुक्रवार की दोपहर को एक दो वर्षीय मासूम अपनी मां की गोद से छिटककर नाले में गिर गया। जिसको ग्रामीणों की मदद से निकलकर रामनगर अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर को जाम लगाने का प्रयास किया। रैपुरा पुलिस के समझाने पर सांकेतिक जाम जल्द ही खत्म हो गया। ग्रामीणों ने खुला नाला को ढकने और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बेलरी गांव में मां की गोद से दो वर्षीय आनंद पुत्र हेमराज लोघी शुक्रवार की दोपहर को नाले गिर गया। ग्रामीणों की मदद से उसको रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जाम लगाए लोगों को रैपुरा पुलिस ने समझाया। विधायक आनंद शुक्ला पीड़ित परिवार से मिले। जिन्होंने उप जिलाधिकारी को फोन कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed