फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The immediate beneficiaries pay a DM

लाभार्थियों का तत्काल भुगतान करें- डीएम

Sun, 03 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 03 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The immediate beneficiaries pay a DM
मऊ तहसील में निरीक्षण करतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शनिवार को तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पश ुचिकित्सालय, उप कृषि प्रसार कार्यालय, तहसील आदि का निरीक्षण कर अधिकारी- कर्मचारियों को शासन की मंशानुरूप काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप कृषि प्रसार कार्यालय में तैनात लैब टेक्नीशियन देवी प्रसाद के दो दिन से कार्यालय से गायब होने पर उसका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीएम ने एसडीएम को गांव- गांव कैंप लगाकर दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारण करवाने की बात कही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण दौरान डीएम ने शौचालयों में साफ- सफाई की कमी पाई, इस पर  तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सेवा देने की कोशिश करें। डीएम ने खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण कर सांसद निधि, विधायक निधि, बैंक समाधान रजिस्टर, जाब कार्ड, वित्त आयोग व्यय आदि की जानकारी लेते हुए कहा कि 10 से 12 साल पुरानी पत्रावली पड़ी है, उसे शासनादेश के अनुसार सीडीओ से बीडिंग कराए। जिन लोगोें के पंाच साल से जाब कार्ड बने हैं और वह मनरेगा में काम नहीं कर रहें है, उनके जाब कार्ड निरस्त कर दें। उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखोें को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने में समाधान दिवस में डीएम ने लोगोें की शिकायतें सुनी। उन्होंने थाना शिकायती रजिस्टर जीर्णशीर्ण पाए जाने पर दूसरे रजिस्टर में अंकन करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्राप्त पांच शिकायती पत्रों का तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। लेखपालों को निर्देश दिए कि वह तहसील दिवस की समस्याओं को समाधान दिवस में लाकर पुलिस के साथ मिलकर उनका त्वरित निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed