फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The highest temperature of the month of April reached 42.5 degrees

Chitrakoot News: अप्रैल माह का सबसे अधिक 42.5 डिग्री पहुंचा तापमान

Fri, 26 Apr 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The highest temperature of the month of April reached 42.5 degrees
चित्रकूट। तापमान बढ़ने से गर्मी के तेवर बुधवार को तल्ख हो गए। दोपहर को चिलचिलाती धूप के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया। इस साल का अधिकतम पारा 42.5 रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को गर्मी का तेवर देखने को मिला। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। दोपहर को तापमान बढ़ता गया। आसमान से आग बरस रही थी। धरती गर्म तबे की तरह तप रही थी।
विज्ञापन

शरीर को झुलसा देने के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। सडक़ों मेें सन्नाटा पसरा रहा। सड़क पर चलने वाले व्यक्ति को सूर्य की किरणें सुई की तरह चुबती रहीं। स्कूलों से आने वाले छात्र-छात्राएं परेशान रहे। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि 25 अप्रैल को 42.5 डिग्री तापमान रहा, जो इस साल का सबसे अधिक तापमान है। बताया कि 26 अप्रैल को मौसम में परिवर्तन होगा। बदली छाने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
देर से बंद हुए स्कूल
चित्रकूट। गर्मी के चलते कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। निर्देश दिए गए है कि सुबह सात बजे से साढ़े बारह बजे तक स्कूल संचालित होंगे। इसके बाद भी कई स्कूल सुबह शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार नहीं खुले। इसके चलते कई स्कूल देर से बंद हुए। इससे छात्र-छात्राओं को तेज धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed