{"_id":"6ae8d15d3b087d4b750da8d2","slug":"the-height-of-the-new-bridge-over-the-mandakini-could-be-increased-by-two-meters-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-138477-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो मीटर बढ़ सकती है मंदाकिनी में नए पुल की ऊंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो मीटर बढ़ सकती है मंदाकिनी में नए पुल की ऊंचाई
Mon, 02 Nov 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
02 सीकेटीपी-05-मंदाकिनी नदी में बन रहे नए पुल के खड़े पिलर। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ ने निर्माणाधीन समानांतर पुल के डिजाइन पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।
बाढ़ का पानी पुराने पुल के ऊपर से बहने लगा था। इसके बाद नए पुल की ऊंचाई और डिजाइन की दोबारा समीक्षा शुरू कर दी गई है। पुल की ऊंचाई दो मीटर बढ़ सकती है।
29 अगस्त को नदी का जलस्तर 135.200 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 126.50 मीटर से करीब 8.70 मीटर अधिक है। राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग अब पुल की ऊंचाई करीब दो मीटर तक बढ़ाने या पायर्स बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
अधीक्षण अभियंता ओमकार भारतीय, एक्सईएन मृत्युंजय कुमार, राणा बिल्डर्स के देवेंद्र सिंह और एनआईटी भोपाल की 10 सदस्यीय टीम ने एक सप्ताह पहले पुल का निरीक्षण किया। नया पुल पुराने से डेढ़ मीटर ऊंचा निर्माणाधीन है, लेकिन अब दो मीटर और ऊंचा करने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन
कर्वी में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर 17.46 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस 112 मीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े पुल का निर्माण बाढ़ के बाद अगस्त से ठप है। अब तक तीन पिलर और सरफेस का कुछ काम हुआ है, जिस पर दो से तीन करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- -
चौड़ाई कम होने से लगता जाम
मंदाकिनी नदी पर बने पुराने पुल की चौड़ाई महज साढ़े छह मीटर है। जिससे दिन में कई बार जाम लगता है। कभी कभी तो दो भारी वाहन आ जाने से घंटों जाम के झाम से जूझना पड़ता है। सबसे अधिक समस्या स्कूल बच्चों को होती है। वहीं एंबुलेंस भी कई बार फंस चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
सिंचाई विभाग के रिव्यू के बाद नए बन रहे पुल का निरीक्षण किया गया है। एनआईटी टीम ने जांच की है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अखंड सिंह, सहायक अभियंता-लोक निर्माण विभाग बांदा।