{"_id":"674244117dd2aa5ebe0c0067","slug":"the-friend-who-killed-the-shopkeeper-was-sent-to-jail-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111244-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दुकानदार की हत्या करने वाले दोस्त को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दुकानदार की हत्या करने वाले दोस्त को भेजा जेल
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के कोलौहां गांव में हुई दुकानदार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साथ ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने स्वीकार किया कि दुकानदार की पत्नी से उसके नजदीकियां थी। उसका पति बाधक बन रहा था ऐसे में उसे रास्ते से हटा दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को कोलौहां गांव के निवासी ओमप्रकाश ने भरतकूप थाने में सूचना दी थी कि उसके भाई किशोरीलाल की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामले की रिपोर्ट दर्ज की और घटना के खुलासे के लिए में जुट गई। भरतकूप थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने इस मामले में खेरिहा निवासी सर्वेश यादव को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने बताया कि मृतक किशोरीलाल पहले घर से बाहर रहता था। कुछ समय से वह यहां रहने लगा था। वह मृतक किशोरी लाल की पत्नी से बातचीत करता था। इसको लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान सर्वेश ने किशोरीलाल की गर्दन पर पैर रख दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ओमप्रकाश ने भी सर्वेश यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरा आरोपी सोना पांडेय फिलहाल फरार है। उसपर हत्यारोपी का साथ देने का आरोप है।