फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The four-month bill is approximately Rs.

चार माह का बिल लगभग साढे़ चार लाख रुपये

Sat, 21 Dec 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The four-month bill is approximately Rs.
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा गांव में एक किसान के घर में सिर्फ दो बल्ब जलते हैं, लेकिन विद्युत विभाग ने चार महीने का चार लाख 30 हजार 818 रुपये का बिल भेजा है। किसान बिल ठीक कराने के लिए पखवाड़े भर से भटक रहा है। उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने विभागीय अफसरों से कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

देउंधा गांव निवासी किसान बालगोविंद के पास एक बीघा खेती है। बकौल बालगोविंद पंद्रह दिन पहले उसके घर का चार महीने का चार लाख 30 हजार 818 रुपये का बिजली का बिल आया है। जबकि उसके घर में सिर्फ दो बल्ब जलते हैं। घर में बिजली का कोई उपकरण भी नहीं लगा है। भारी भरकम बिल देखकर उसकी नींद उड़ गई। विभाग के कई अफसरों के यहां चक्कर लगाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि यह गंभीर मामला है। बिजली विभाग की अक्सर शिकायत आती है। इस संबध में किसान के बिल को सुधरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed