फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The fight for farmer interest will continue at every level

हर स्तर पर जारी रहेगी किसान हित की लड़ाई

Sat, 30 Jan 2021 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
The fight for farmer interest will continue at every level
खाट पंचायत में संबोधन करते भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को प्रसिद्धपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन की खाट पंचायत हुई। इसमें किसान नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा। सरकार द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे बर्ताव को निंदनीय बताकर आक्रोश जताया। कहा कि किसान हित की लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी।
विज्ञापन

खाट पंचायत में जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि किसानों के साथ सरकार जिस तरह का बर्ताव कर रही है, उसे अब नहीं सहा जाएगा। अब किसानों ने एकजुट होना शुरू किया है। राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत का संघर्ष व्यर्थ नही जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान सरकार की अनदेखी से दुखी हैं। इस सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और बोलने का अधिकार छीना जा रहा है। इसके विरोध में एक फरवरी मंगलवार से गल्ला मंडी परिसर कर्वी में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

खाट पंचायत में जिले के समस्त पदाधिकारियों ने कृषि कानूनों के विरोध में किए जा रहे आंदोलन की नई रूप रेखा तैयार की। इस मौके पर अरुण कुमार पांडेय, उदयनारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, तीरथ प्रसाद सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, शिवदयाल सिंह बघेल, राजकिशोर सिंह, नरेश तिवारी, विनय कुमार त्रिपाठी, जयनारायण सिंह, जसवंत सिंह, योगेंद्र सिंह, अजीत सिंह ,बरातीलाल पाल व देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed