फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The festival of Halchath celebrated in the traditional way

हलछठ का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया

Sat, 28 Aug 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The festival of Halchath celebrated in the traditional way
फोटो-6- हलछठ की पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पुत्र और परिवार की सुख समृद्धि के लिए हलछठ का पर्व शनिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र बरगढ़, मानिकपुर, मऊ, राजापुर, भरतकूप आदि स्थानों पर परंपरागत तरीके से मनाया। महिलाएं निर्जला उपवास रखकर कांस, कुसा व झड़बेरी से बनी हलछठ की विधि विधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

भादों माह की छठी तिथि को मनाये जाने वाले इस पर्व में महिलाओं ने हलछठ के पर्व में सात प्रकार के अनाज, चीनी के कोढावा, व अन्य सामग्री रखकर विधिविधान से पूजा पाठ किया। कहा जाता है कि हलछठ की पूजा करने से पुत्रों की दीर्घ आयु होती है। इस दिन महिलायें खेत नहीं जाती और न ही अनाज से बना भोजन करती हैं। बच्चों को तिलक लगाकर माताओं ने आशीर्वाद दिया। इस दिन श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्मदिन भी मनाया जाता है।
विज्ञापन

मानिकपुर, राजापुर, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर, खोही, सीतापुर, मऊ, लालता रोड, रामनगर व भौंरी क्षेत्र में कई स्थानों पर गाजे बाजे के साथ हलछठ का पर्व मनाया गया। गांव में कई जगह सुबह से महिलाओं ने व्रत रखकर पूजन की सामग्री एकत्र की। दोपहर तक पूजन के बाद व्रत का पारन किया। इस पर्व को लेकर जिले के कई जगहों में अनाज भूनने के लिए भट्ठियां जलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed