{"_id":"66ef04fbbd4bdc01ea0c1e87","slug":"the-farmer-committed-suicide-by-hanging-himself-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109707-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के मछरिहा गांव निवासी किसान ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद परिजनों को शक हुआ तो पुलिस और पड़ोसियों की मदद से छत के रास्ते कमरे में जाकर देखा और फंदे से नीचे उतारा। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई गई है।
मछरिहा गांव के कल्लू पटेल ने बताया कि बेटा जीवनलाल (32) शुक्रवार की रात को घर में परिजनों के साथ भोजन खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात में पत्नी व बच्चे बरामदे में सो रहे थे। सुबह लगभग सात बजे दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो फंदे पर शव लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से छत के रास्ते कमरे में पहुंचकर उसे फंदे से उतारा।
गांव में चर्चा है कि जीवनलाल ने पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी की है। पिता ने बताया कि इसके पीछे सही कारण की जानकारी नहीं है। जीवनलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चार पुत्री एक पुत्र है। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।