फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The dry wells, hand pumps asking Ribor

सूख गए कुएं, रिबोर मांग रहे हैंडपंप

Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The dry wells, hand pumps asking Ribor
पानी लेने जाते बच्‍चे - फोटो : अमर उजाला
सदर ब्लाक के इटरौर भीषमपुर गांव में हैंडपंप जवाब दे रहे हैं। तालाब पहले से सूखे हैं और तीन कुओं में दो सूख चुके हैं। ऐसे में ढाई हजार की आबादी वाले गांव में पेयजल समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खराब हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 गांव के चार मजरे राजकुमार का पुरवा, नबीनिहापुरवा, भैरमबाबा पुरवा और अहिरनपुरवा में लगभग ढाई हजार लोगों की प्यास बुझाने के लिए दो तालाब, तीन कुएं और 14 हैंडपंप है। गर्मी में गिरते जलस्तर के कारण तालाब व कुएं सूख गए हैं। सिर्फ एक कुएं में कुछ पानी बचा है जिसका उपयोग हो रहा है। ग्रामीण पुरुषोत्तम दास, सुनील कुमार व संतोष कुमार आदि ने बताया कि सिर्फ चार हैंडपंप सही हैं। इनमें भी अब पानी कम हो रहा है।
विज्ञापन


दस खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को ग्रामीणों ने तहसील दिवस में एसडीएम को पेयजल किल्लत की जानकारी दी। जिस पर एसडीएम रजनीश मिश्रा ने विशेष परिस्थितियों में टैंकर से जलापूर्ति कराने के निर्देश बीडीओ को दिए। इसके अलावा जल्द हैंडपंप रिबोर कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर लवकुश, अनुज, अच्छेलाल, उमेश, विनोद, अवधेश व राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed