{"_id":"632a12b17ac3da04c54d30a4","slug":"the-dilapidated-road-became-the-cause-of-trouble-chitrakoot-news-knp7192163167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मालिन टंकी से सेमरदहा की ओर जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर 12 से अधिक गांवों और मजरे के लोगों का आना-जाना है। जर्जर सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने सड़क का काम नहीं शुरू कराया है।
सेमरदहा गांव के नवल त्रिपाठी, अनिल मिश्र, राजा बाबू मिश्रा, पप्पू पंडित ने बताया कि मालिन टंकी से सेमरदहा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस मार्ग में सेमरदहा ग्राम पंचायत के अलावा टेकारी, बौना पुरवा, खांचा पुरवा, नकवाही, कुकरहाई, गरौठा, पिपरौही, सेहरिन, बेलहरी, रुखमा, बहिलपुरवा, गौतमपुर आदि गांव और मजरे हैं। प्रतिदिन इसी सड़क से लोगों का आना-जाना होता है।
करीब तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री के वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के समय ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर सड़क को खुदवा दिया था। नहर के किनारे सड़क निर्माण के लिए गिट्टी बालू भी डलवा दी गई थी। इसके बाद कोई भी काम नहीं कराया गया है। बारिश की वजह से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। दुपहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस वालों को है। गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए फोेन करने पर समय पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही की शिकायत एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव और जनप्रतिनिधियों से की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का काम जल्द शुरू नहीं कराया गया तो अनशन करेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।