फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The death of an old woman fell from the roof when the monkeys were driven away

बंदरों के खदेड़ने पर छत से गिरी वृद्धा की मौत

Mon, 09 Dec 2019 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
The death of an old woman fell from the roof when the monkeys were driven away
चित्रकूट/खोही। सीतापुर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीपुर खाकी के बरमपुर गांव में सोमवार की दोपहर को छत में खड़ी एक वृद्ध महिला को बंदरों ने अचानक खदेड़ लिया। भयवश नीचे आने को भागी वृद्धा का पैर फिसला और वह छत की मुंडेर से सड़क पर जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला अपनी बेटी के ससुराल में कई साल से रहती थी।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना अंतर्गत कुचारम गांव की निवासी गोलरी (65) पत्नी स्व. बूसी कुशवाहा अपनी पुत्री की ससुराल बरमपुर गांव में कई साल से रहती थी। सोमवार को ठंड लगने पर वह धूप सेंकने के लिए छत में खड़ी थी। इसी दौरान छत में कुछ बंदर आ गए और वृद्ध महिला को खदेड़ लिया, जिससे वह छत से गिर गई। जिसकी कुछ देर बाद घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed