फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The condition of the bovine is deteriorating in the temporary cowshed

अस्थाई गोशाला में बिगड़ रही गोवंशों की हालत

Sun, 22 Dec 2019 09:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
The condition of the bovine is deteriorating in the temporary cowshed
शिवरामपुर(चित्रकूट)। अन्ना गोवंशों को ठंड से बचाने समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए शासन के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई अस्थाई गोशालाओं की स्थिति नहीं बदल रही है। शिवरामपुर स्थित अस्थाई गोशाला में चार गोवंशों की हालत बेहद नाजुक है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। इसकी जानकारी पशु चिकित्साधिकारी को दी गई है लेकिन पशु चिकित्साधिकारी ने मौत के दावे को गलत बताया है। कहा कि सूचना पर डाक्टरों की टीम भेजी गई थी कुछ मवेशी बीमार जरूर मिले हैं लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

मुख्यालय से सटे शिवरामपुर में बने अस्थाई गोशाला में सैकड़ों गोवंश हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अन्ना गोवंशों की उदरपूर्ति के लिए पर्याप्त भूसा आदि का प्रबंध नहीं है। ठंड से बचाव की भी व्यवस्थाएं नहीं कराई गई। जबकि अस्थाई गोशालाओं के लिए शासन से धनराशि प्रदान की जाती है। गोसेवक चराने के नाम पर खानापूर्ति करते हैं। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से बेजुबान जानवरों की हालत दयनीय है। इन दिनों चार की हालत बेहद नाजुक बनी है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी पशु विभाग के डाक्टरों ने बीमार जानवरों का इलाज नहीं किया है।
विज्ञापन

डीएम के सख्त निर्देशों के बावजूद कुछ गोशालाओं की स्थिति जस की तस बनी है। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. केपी यादव ने बताया कि पहले मामला संज्ञान में नहीं था। रविवार को जानकारी मिलने पर विभाग के डा. बीबाीएस चौहान समेत रोजगार सेवक व अन्य को गोशाला भेजा गया। गोशाला मे किसी मवेशी की मौत नहंी है। यह अफवाह फैलाई जा रही है। अस्थाई गोशालाओं में चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed