{"_id":"5750839d4f1c1b2438109141","slug":"the-collision-took-two-hours-the-trucks-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत में दो घंटे लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिड़ंत में दो घंटे लगा जाम
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
शंकर बाजार चौराहे पर भिड़े ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शंकर बाजार में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक बाइक चालक भी इसकी चपेट में आ गया, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मुख्य मार्ग पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रकों से लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। सूचना पर पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रकों को हटवाया।
एक ट्रक ओवरब्रिज की तरफ से पहाड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान शंकर बाजार चौराहे के पास एक अन्य ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रक के चालक प्रहलाद यादव और राकेश कुमार घायल हो गए। ट्रक की भिड़ंत के दौरान ही पहाड़ी के शिवगणेश की बाइक भी ट्रक की टक्कर से गिर गई।
जिसमें शिवगणेश व उसकी मां सुदियादेवी सहित दो साल की गुड्डी सड़क पर जा गिरी। बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त ट्रकों के खड़े होने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर कोतवाल रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटवाकर रास्ता साफ कराया।