फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The clouds rained heavily, 60 mm of rain fell

Chitrakoot News: झूमकर बरसे बादल, 60 मिलीमीटर हुई बारिश

Sun, 11 Aug 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
The clouds rained heavily, 60 mm of rain fell
बांदा। जनपद में सोमवार को रिकार्ड 60 मिलीमीटर वर्षा हुई। दोपहर में करीब दो घंटे बारिश से हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। इस वर्ष अब तक करीब 463 मिमी वर्षा हो चुकी है। सावन माह में मेघ मेहरबान हैं और जमकर भिगो रहे हैं। नगर पालिका की लापरवाही से शहर में कई मोहल्ले टापू नजर आए। दुकानों में वर्षा का पानी घुस गया।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष जून व जुलाई माह में औसत से काफी कम वर्षा हुई है। सावन (अगस्त) माह में मेघ जमकर मेहरबान हैं। सीमावर्ती मध्य प्रदेश व जनपद में सप्ताह भर से अच्छी बारिश हो रही है शनिवार को जहां झमाझम बारिश हुई। रविवार को भी सुबह से रिमझिम फुहारें गिरती रहीं। दोपहर करीब 12 बजे करीब दो घंटे तक जमकर वर्षा हुई। इससे शहर के ज्यादातर मोहल्ले में जलभराव हो गया। बाजार में रामलीला मैदान के पास नालों की सफाई न होने से दुकानों के अंदर तक पानी घुस गया। वहीं अलीगंज, स्वराज कालोनी, कुशवाहा नगर, आजाद नगर, सर्वोदय नगर सहित कई मोहल्ले में सड़कें लबालब हो गईं और नाले उफनाते रहे। नगर पालिका के नालों की सफाई के दावे की पोल भी खुल गई।
विज्ञापन


फसलों के लिए अच्छे संकेत
उप कृषि निदेशक विजय कुमार बताते हैं कि अगस्त माह में अच्छी वर्षा हो रही है। यह फसलों के लिए शुभ संकेत है। इससे जहां खरीफ की फसलें अच्छी होंगी, वहीं रवि की फसलों को भी अच्छी नमी मिलने से उत्पादन अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed