फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The child's condition worsened during treatment and he died

Chitrakoot News: इलाज के दौरान बालक की हालत बिगड़ने से मौत

Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The child's condition worsened during treatment and he died
राजापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पियरिया में एक बालक की प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया। डॉक्टर के क्लीनिक में हंगामा कर डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पियरिया के निवासी शिवभवन ने बताया कि उसके 10 वर्षीय नाती सचिन पुत्र कल्लू के गले मे फोड़ा हो गया था। वह दर्द से कराह रहा था। गांव के ही एक प्राइवेट चिकित्सक दीपू पांडेय के यहां इलाज कराने ले गए। दो दिन से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण ही उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक पर ही हंगामा करना शुरु कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक सचिन दो बहनों व दो भाइयों में तीसरे नंबर का है। मां ममता, बहन सुधा व संध्या तथा भाई ज्ञानू का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि बाबा की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला प्राइवेट चिकित्सक दीपू पांडेय के खिलाफ दर्ज किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed