{"_id":"624c8f0289df73279f4dbf1a","slug":"the-bushes-on-the-side-of-the-track-kept-smoldering-trains-kept-passing-chitrakoot-news-knp6895527160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलगती रहीं ट्रैक किनारे की झाड़ियां, गुजरती रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलगती रहीं ट्रैक किनारे की झाड़ियां, गुजरती रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
मारकुंडी के जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते वनकर्मी । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। जंगल की आग मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग के बांसा पहाड़ के पास तक पहुंचकर नियंत्रित तो हो गई है लेकिन लपटें अब मारकुंडी स्टेशन की ओर बढ़ रही हैं। सुरक्षा के लिए वन व रेल विभाग की टीमें सतर्क हैं। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को ट्रैक किनारे की झाड़ियां तो सुलगती रहीं लेकिन कहीं पर भी रेलवे ट्रैक के बाधित होने की कोई सूचना नहीं है। उधर, जंगलों में लगी आग पर आंशिक नियंत्रण भी बताया जा रहा है।
पाठा क्षेत्र के जंगलों में लगी आग की लपटें पहाड़ों में फैल रही हैं। जिला प्रशासन के प्रयास से आग पर नियंत्रण तो दिख रहा है लेकिन लपटें मुंबई हावड़ा रेल मार्ग के मारकुंडी स्टेशन की ओर बढ़ गई हैं। बारामाफी से लेकर मारकुंडी रेलवे लाइन के दोनों ओर की झाड़ियों में सुलगती आग को बुझाने के लिए रेल व वन विभाग की टीमें जुटी हुईं हैं। जिससे आग रेलवे ट्रैक तक नहीं पहुंच सकी और रेल यातायात प्रभावित होने से बच गया।
मारकुंडी स्टेशन प्रबंधक मधुसूदन और बांसा पहाड़ के स्टेशन प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेल यातायात किसी भी तरह प्रभावित नहीं हुआ है। आग की लपटें रेल लाइन की ओर नहीं आ पाई है। गौरतलब है कि सोमवार को प्रयागराज से बाया सतना की ओर जाने वाले बांसा पहाड़ व बारामाफी रेलवे स्टेशन के बीच की रेल लाइन किनारे आग लगी थी। इससे चार ट्रेनें प्रभावित हुईं थीं।
विज्ञापन
उधर मानिकपुर के जंगलों से होती हुई आग मध्य प्रदेश क्षेत्र के धारकुंडी जंगल तक पहुंची है। रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के बेधक, रोझौंहा, निहीचिरैया के अलावा बहिलपुरवा के कई जंगलों में आग सुलग रही है। वन विभाग के डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि आग पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया है। कई टीमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाने का काम कर रही है।