फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The bomb was revenge for the opposition group created

विरोधी गुट से बदला लेने के लिए बनाए थे बम

Tue, 14 Feb 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 14 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
The bomb was revenge for the opposition group created
बम में मिली सामग्री। - फोटो : Amar ujala

बम के साथ पकड़े गए आरोपी महेश कुमार से पूछताछ में सामने आया है कि विरोधी गुट से बदला लेने के लिए इन बमों को बनाया गया था। आरोपी के गुट की मुख्यालय के ही एक अन्य गुट से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बीते दिनों हुए विवाद के बाद असलहे भी लहराए गए थे। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि ये बम किसी बड़ी साजिश का हिस्सा नहीं थे, पुलिस का दावा है कि एक बम से दो लोगाें की जान को खतरा हो सकता था। बम मुख्यालय के इलाहाबाद रोड़ स्थित एक घर में बनाए गए। पुलिस ने इस स्थान पर छापेमारी की लेकिन घर में कोई नहीं मिला। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों की शिनाख्त कर ली है, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पूछताछ के बाद आखिरकार बम के साथ पकड़े गए महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मुख्यालय के गंाधीगंज इलाहाबाद रोड़ निवासी दीपू पांडेय, रामचंद्र रैकवार और अरविंद के गुट में वह शामिल है। जबकि दूसरा गुट मुख्यालय के ही दो युवकों का है। दोनों गुट में कई बार मारपीट हो चुकी है। 26 जनवरी को हवाई फायरिंग भी हुई थी। पांच दिन पूर्व विरोधी गुट ने उनके गुट के सदस्यों को पीटा था। जिनसे बदला लेने के लिए रामचंद्र व दीपू ने मिलकर देशी बम घर में बनवाए थे। बम लेकर इसीलिए चलते थे कि कहीं मारपीट हुई तो अबकी इसे फोड़ देंगे।
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष हरिविलास ने बताया कि इसी वर्चस्व की जंग के कारण दोनों गुट के युवकों के संपर्क ट्रेन में चलने वाले जेबकतरों से भी हुए। इस कारण यह लोग स्टेशन व ट्रेन में वसूली करते हैं। रामचंद्र रैकवार तो हत्या के आरोप में जेल तक जा चुका है। दीपू जुआ खिलवाता है। पूरी जानकारी के बाद जीआरपी टीम और कोतवाली टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। सभी फरार हैं। जल्द ही इन सबको पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बीचोंबीच बन रहे बम
बम निष्क्रिय होने के बाद जिला प्रशासन भले ही राहत की सांस ले रहा हो लेकिन यह चिंता का विषय है कि मुख्यालय में आपसी गुटबाजी में युवक बम तैयार कर रहे हैं, वह भी शहर के बीचोंबीच। जांच के लिए मुख्यालय आए मानिकपुर जीआरपी थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि यह तो वाकई चिंता का विषय है कि देशी बम शहर में बन रहे हैं। इनका प्रयोग खतरनाक है। जल्द ही ऐसे लोेगों के खिलाफ अभियान  चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed