फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The body was buried along the river by killing a partner in Mokhbiri

मुखबिरी में साथी की हत्या कर शव नदी किनारे गाड़ा था

Tue, 08 Aug 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 08 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
The body was buried along the river by killing a partner in Mokhbiri
बेलहरी के जंगल में पुलिस अभिरक्षा में मौजूद डाकू गोप्पा। - फोटो : Amar ujala

एसटीएफ व पुलिस की गिरफ्त में नाटकीय तरीके से पहुंचे एक लाख पांच हजार के इनामी डाकू गोप्पा की क्रूरता मंगलवार को पुलिस के सामने उजागर हुई। डाकू गोप्पा ने बताया कि पुलिस मुखबिरी के शक में उसने अपने ही एक साथी भइयालाल पाल की हत्या कर शव नदी कि नारे गाड़ दिया था। दिल्ली से आए दरोगा जय भगवान की हत्या के बाद सरकारी पिस्टल की मैगजीन लूटी थी। दोनों मामले में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामदगी की है। दरोगा की हत्या के वक्त वह गौरी गैंग में शामिल था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 जुलाई को मऊ थानाक्षेत्र के लालता रोड़ के पास नाटकीय मुठभेड़ में डाकू गोप्पा को एसटीएफ व पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किया था। 30 जुलाई को जेल जाने के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत से अनुमति ली। सोमवार को अदालत ने उसे 39 घंटे की रिमांड पर पुलिस को सौंपा दिया। सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक रैपुरा पुलिस ने कई मामलों में जांच टीम के साथ डाकू गोप्पा से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्राम बढ़वार के पास यमुना नदी के किनारे गोप्पा की निशानदेही पर मृतक भईयालाल पाल के कपडे़ बरामद किए गए हैं। गैंग लीडर ने माना कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मुखबिरी के शक में भइयालाल पाल की 31 अगस्त 2016 को नंगा करके हत्या कर दी थी और शव नदी किनारे दफना दिया था।
विज्ञापन


दूसरे मामले में महुलिया गांव के पास 18 जुलाई 2017 को भडभड़ा पहाड़ के पास पुलिस के साथ गैंग की मुठभेड़ हुई थी, उसी जंगल में गैंग लीडर ने राइफल मय कारतूस के छिपाया था। गोप्पा की निशानदेही पर एक राइफल देशी 315 बोर 30 जिंदा कारतूस के साथ बरामद की गई है। इसके अलावा डाकू गौरी गैंग के साथ 11 मई 2013 को डाकू गोप्पा ने दिल्ली से एक लूट के आरोपी को पकड़ने आए दरोगा जय भगवान सिंह की बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के बेलहरी के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने डाकू गोप्पा की निशानदेही पर दरोगा की पिस्टल से लूटी गई मैगजीन मय 10 कारतूस जंगल में एक स्थान से बरामद की गई। दिल्ली के दरोगा की हत्या में 10 डाकू शामिल थे, इनमें गोप्पा सहित नौ अपराधी जेल जा चुके हैं। वर्तमान में इस घटना में शामिल रहा गैंग लीडर गौरी यादव फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा
चित्रकूट। डाकू गोप्पा से रिमांड के दौरान कई मामलों का खुलासा कराने व बरामदगी कराने पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने रैपुरा थाना पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस टीम में थानाध्यक्ष अंगद प्रताप के अलावा जयप्रकाश सिंह, शिशिर सिंह, रामकुमार व नीरज कुमार शामिल हैं।



आज देर शाम फिर पहुंचेगा जेल
चित्रकूट। अदालत से 39 घंटे की रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम तक कई मामलों में पूछतांछ कर बरामदगी कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहाड़ी में किए गए तिहरे हत्याकांड के बारे में भी कई जानकारी दी है, इसकी शाम तक पुष्टि कराई जाएगी। इसके बाद देर शाम को उसे बांदा जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed