{"_id":"66edd40c9581c51119000f97","slug":"the-body-of-a-vegetable-vendor-was-found-hanging-from-a-noose-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109681-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सब्जी दुकानदार का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सब्जी दुकानदार का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
चित्रकूट। सब्जी बेचने वाले दुकानदार का शव सब्जी मंडी परिसर में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि कुछ युवकों से उसने उधार रुपये लिये थे। ब्याज की कुछ रकम देनी शेष थी, इन्हीं युवकों ने उसे मारकर फंदे से लटका दिया है।
शहर के पुरानी बाजार निवासी चंदन चौहान (45) सब्जी मंडी में फुटकर सब्जी की दुकान लगाता था। भाई मंगल चौहान ने बताया कि उसने व्यापार के लिए एक व्यक्ति से एक लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे वह पूरा चुकता भी कर चुका था। आरोपी उससे ब्याज के लगभग 32 हजार रुपये और मांग रहे थे। इसे लेकर 17 व 18 सितंबर को सब्जी मंंडी व उसके घर के पास आरोपियों से विवाद भी हुआ था।
आरोपियों ने चंदन को पीटा भी था। शुक्रवार की सुबह जानकारी हुई कि चंदन ने सब्जी मंडी में फंदा लगा लिया है। मंगल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया और पीटा भी था। रात में सब्जी मंडी में पीटकर उसे फंदे पर लटकाया होगा।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि फंासी लगाने की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने किसी के खिलाफ अभी लिखित तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी लगती है। कारण इसके पीछे कुछ भी हो सकते हैं। शरीर में फिलहाल ऊपरी कोई चोट नजर नहीं आती। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सही जानकारी होगी।