फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The body of a truck driver from Amroha was found in a drain

Chitrakoot News: अमरोहा के ट्रक चालक का शव नाले में मिला

Tue, 24 Sep 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The body of a truck driver from Amroha was found in a drain
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार बनकट मोड़ के पास नाले में ट्रक चालक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल के आधार पर अमरोहा जिले के अंकित चौधरी के रूप में पहचान की।
विज्ञापन

गल्ला मंडी के पल्लेदारों ने बताया कि अमरोहा जिले के रायपुर सोमाली का अंकित चौधरी (27) पुत्र सतेंद्र सिंह रविवार की शाम ट्रक में 250 क्विंटल गेहूं गल्ला मंडी से लादा था। ट्रांसपोर्टर ने उसे 30 हजार रुपये भी दिए थे। गेहूं लदवाने के बाद वह ट्रक गल्ला मंडी में छोड़कर बनकट रोड की ओर चला गया था। सोमवार को सवेरे कुछ लोगों ने उसका शव नाले में पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से गाड़ी की चाबी, मोबाइल और 28 हजार मिले। आशंका है कि शराब पीकर आते-जाते समय नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मोबाइल के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। उप निरीक्षक गजबे आलम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed