फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The body of a missing old man was found on the railway track

Chitrakoot News: लापता वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Tue, 04 Jun 2024 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing old man was found on the railway track
चित्रकूट। घर से निकले वृद्ध का शव दो दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस और परिजनों ने पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के खुटहा निवासी मुन्नीलाल ने बताया कि छोटा भाई चुनबाद प्रजापति (58) मध्य प्रदेश के नया गांव थाना क्षेत्र चौबेपुर गांव में अपनी ससुराल में रहता था। 29 मई को ससुराल से खुटहा गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन गांव नहीं आया। इस पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने शिवरामपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

चुनबाद का शव बेड़ी पुलिया स्थित रेलवे ट्रैक पर जीआरपी को मिला। जीआरपी ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने सोमवार को कपड़े से उनकी शिनाख्त की। जीआरपी प्रभारी संजीव कुमार व मृत चुनवाद के परिजनों ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होने की संभावना है। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वह ससुराल में रहकर किराने की दुकान चलाता था। पत्नी प्रेमा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed