फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The area under Kharif crops has increased by 12,000 hectares.

Chitrakoot News: खरीफ फसलों का 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ा

Thu, 11 Jun 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The area under Kharif crops has increased by 12,000 hectares.
फोटो 10 सीकेटीपी 21 ट्रैक्टर से खेत की जोताई करता किसान। संवाद
विज्ञापन

खरीफ बोआई का लक्ष्य बढ़कर 83,321 हेक्टेयर, किसानों ने शुरू की खेतों की जोताई
संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। जिले में खरीफ फसलों की बोआई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कृषि विभाग ने इस वर्ष बोआई के लिए क्षेत्रफल निर्धारित कर लिया है और किसान भी खेतों की जुताई के साथ-साथ बीज खरीदने में जुट गए हैं। उम्मीद है कि बारिश की शुरुआत के साथ ही बोआई का कार्य जोर-शोर से शुरू हो जाएगा।
पिछले वर्ष 71,362 हेक्टेयर क्षेत्र में बोआई का लक्ष्य था। इस वर्ष इसे बढ़ाकर 83,321 हेक्टेयर कर दिया गया है। कृषि विभाग ने खरीफ फसलों के उत्पादन का लक्ष्य 1,44,686 मीट्रिक टन तय किया है। किसान खेतों की जुताई में जुट गए हैं। वे बीज खरीदने का काम भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि बारिश की शुरुआत के साथ ही बोआई का कार्य जोर-शोर से शुरू हो जाएगा। प्रगतिशील किसानों ने रबी की फसल की तैयारी के लिए खेतों की जुताई पूरी कर ली है।
विज्ञापन

निर्धारित 83,321 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोआई की जाएगी। इनमें धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, उड़द, मूंग, तिल और मूंगफली प्रमुख हैं। कृषि विभाग कुल 9,007.78 क्विंटल बीज किसानों को उपलब्ध कराएगा। धान के लिए 24,842 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित है। अरहर के लिए 27,790 हेक्टेयर क्षेत्र तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान योगेश जैन ने बताया कि खरीफ फसल के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। उन्होंने खेत की जुताई भी कर ली है। शिव कुमार शुक्ला कहना कि खरीफ फसल के समय खाद की समस्या हर साल होती है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वो पहले ही खाद की व्यवस्था कर ले। रामलाल ने बताया कि यदि बारिश अधिक हुई तो वह धान फसल की पौध लगाएंगे। कम बारिश की स्थिति में ज्वार और बाजरा जैसी फसलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।


इनसेट

इस तरह फसलों का रहेगा क्षेत्रफल
कृषि विभाग के निदेशक राजकुमार ने बताया कि इस बार 144686 एमटी खरीफ फसल उत्पादन का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए 83321 हेक्टेयर क्षेत्र में बोआई के लिए लक्ष्य रखा गया है। जिसमें धान 24842 हेक्टेयर, ज्वार 3022 हेक्टेयर, बाजरा 11779 हेक्टेयर, मक्का 853 हेक्टेयर, स्मॉल मिलेट्स 3136 हेक्टेयर अरहर 27790 हेक्टेयर, उड़द 855 हेक्टेयर मूंग 1021 हेक्टेयर, तिल 10019 हेक्टेयर, मूंगफली तीन हेक्टेयर, इस तरह से कुल खरीफ की फसल में 83321 हेक्टेयर क्षेत्र में आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है।

बीज वितरण का लक्ष्य
इसी तरह से बीज के लिए कुल 9007.78 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें चावल 39419 क्विंटल, ज्वार 29 क्विंटल, बाजरा 75 क्विंटल, मक्का 1 क्विंटल, स्मॉल मिलेट्स 5.25 क्विंटल, अरहर 2262 क्विंटल, उड़द 4188 क्विंटल, मूंग 138.70 क्विंटल, तिल 51 क्विंटल, मूंगफली 85 क्विंटल , सोयाबीन 544 क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed