{"_id":"64c95e79d34f15306007b5a7","slug":"the-advocates-association-shouted-for-the-demand-of-tin-shed-construction-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-709-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: टिन शेड निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: टिन शेड निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ ने भरी हुंकार
Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन लगातार छठवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं व वादकारियों के बैठने के स्थान पर टिनशेड की जगह पक्के शेड के निर्माण की मांग की जा रही है। एडीएम ने अधिवक्ताओं से वार्ता की लेकिन समझौता नहीं हो पाया।
अनशनकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिकारी पक्के शेड के निर्माण के बजाय टीन शेड बना लेने के लिए कह रहे हैं। जो मंजूर नहीं है। ऐसे में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बैठक में सर्वसम्मति से पक्के निर्माण की बात कही। निर्णय लिया गया कि जब तक पक्का शेड नहीं बन जाता तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। अनशन के चलते वादकारी परेशान रहे। अनशन में पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, मंत्री शिवसेवक सिंह, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी, शिव प्रसाद गुप्ता, इंद्रज्ञान सिंह, करुणानिधान सिंह, अंगद निषाद, अशोक राय त्रिपाठी, माधव यादव, के के तिवारी, दरबारी लाल, मुन्नालाल चौबे, राम लाल यादव, सुरेश तिवारी, महेश प्रसाद, वीरेंद्र कुमार सोनी, संतोष कुमार सिंह, अशोक पांडे, राम भूषण पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।