{"_id":"5830a7d94f1c1b5c568fe1bd","slug":"terrorism-black-money-successful-surgical-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद, काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद, काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक सफल
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर शनिवार को धर्मनगरी में गोद लिए गांव पथरापालदेव भी पहुंचे। यहां कभी शिक्षक तो कभी कुशल राजनीतिज्ञ नजर आए। विपक्ष पर निशाना साधा। केंद्र सरकार के कामों की तारीफ भी की। कहा कि आतंकवाद व काले धन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक सफल रही। नोटबंदी पर कहा कि देशवासी पूरे विश्व को दिखाएंगे कि 50 दिन तक कैसे क्रेडिट पर काम चल सकता है।
विज्ञापन
गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शिक्षा का काम अच्छा इंसान बनाना है, भ्रष्टाचारी नहीं। जो अवसर मिलते ही भ्रष्टाचारी हो जाए, उसके लिए शिक्षा के कोई मायने नहीं हैं। 50 साल से जनता दु:ख और पीड़ा भुगत रही है कि अच्छी शिक्षा और अच्छी जॉब मिले।
विज्ञापन
लेकिन जॉब नहीं मिल रही, क्योंकि जॉब के लिए पैसा चलता है। उन्होंने मणिपुर की पुलिस भर्ती का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस की नौकरी के लिए 5-5 लाख रुपये का भाव चल रहा था। नौकरी के नाम पर लिए गए पांच-पांच लाख रुपये ही 500 व 1000 रुपये के नोट के रूप में छिपे हैं, जिसे निकालने के लिए मोदी सरकार को दो -दो सर्जिकल स्ट्राइक करनी पडीं। एक देश के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ और दूसरी देश के अंदर काले धन के खिलाफ। आज देश क्रांति के मूड में दिख रहा है। गांव में एक दूसरे की मदद कर लोग सरकार के फैसले का स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन