{"_id":"5c113a37bdec2241cf75e35d","slug":"tempo-bike-collides-with-one-face-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो बाइक की आमने-सामने टक्कर,12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो बाइक की आमने-सामने टक्कर,12 घायल
टेंपो बाइक की आमने-सामने टक्कर,12 घायल
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। राजापुर पहाड़ी मार्ग के लोढ़वारा श्रमदान के पास बाइक-टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक, टेंपो सवार दो शिक्षक एक आंगनबाड़ी समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया अन्य मामूली रूप से घायल मौके से ही अन्य वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। दुर्घटना होते ही टेंपो चालक मौके से भाग निकला।
बुधवार की सुबह यात्रियों को लेकर टेंपो मुख्यालय से पहाड़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो लोढ़वारा श्रमदान के पास पहुंचा तो कुछ खराब सड़क के कारण टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक चकला निवासी मुकेश पुत्र जगमोहन छिटककर दूर जा गिरा। उसने हेलमेट नहीं पहना था उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई। उधर टेंपो भी पलट गया। जिसमें सवार शिक्षिका चमरौंहा निवासी सीमा चतुर्वेदी पत्नी किशनलाल, शिक्षामित्र पिपरोदर निवासी गोमती देवी पत्नी दिनेश, आंगनबाड़ी अमिका देवी पत्नी लवलेश, ओबरी निवासी संजय कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य घायलों को मामूली चोट आई।
मौके पर पहुंचे यूपी 100 टीम के पंकज कुमार व अन्य ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और सड़क पर पड़ी बाइक व टेपों को किनारे खड़ी कराकर मार्ग यथावत कराया।