फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Temples and Ramghat decorated to welcome the new year

Chitrakoot News: नये साल के स्वागत के लिए सजे मंदिर व रामघाट

Mon, 01 Jan 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Temples and Ramghat decorated to welcome the new year
चित्रकूट। नए साल के स्वागत के लिए पूर्व संध्या पर धर्मनगरी के मंदिरों व अन्य जगह सजावट कर दी गई है। हजारों श्रद्धालु एक दिन पूर्व से ही कामदनाथ के दर्शन कर मंदाकिनी आरती कर रहे हैं। इनका मानना है कि नये साल की पहली सुबह का स्वागत मंदिर में दर्शन कर करेंगे।
विज्ञापन

नये साल 2024 के स्वागत के लिए जगह जगह तैयारी की गई है। फूल माला की दुकानें सबसे ज्यादा लगी हैं। धर्मनगरी के रामघाट व कामदनाथ मंदिर के पास हजारों भक्तों की भीड़ नये साल की पूर्व संध्या पर जुटे हैं। रामघाट पर मंदाकिनी किनारे सजावट की गई है। कामदनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। भक्तों को नये साल में मिश्री व तुलसी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस साल की विदाई देने के लिए भी हजारों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी की आरती की और कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। सभी नये साल का स्वागत नई उम्मीद व जगकल्याण की प्रार्थना के साथ कर रहे हैं। इसके अलावा युवा वर्ग ने होटल व रेस्टोरेंट में नाच गाने व संगीत के साथ नये साल के स्वागत की तैयारी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed