{"_id":"6749fce3c259f8103e06eb7b","slug":"teenage-girl-held-hostage-and-gang-raped-in-toilet-chitrakoot-news-c-12-knp1008-915940-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शौचालय में बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शौचालय में बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर में एक दुकानदार की नाबालिग पुत्री को रैनबसेरा के ठेकेदार व उसके कर्मचारी ने शौचालय में बंधक बना लिया।
छह घंटे तक किशोरी बंधक बनाने के दौरान दोनों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म की बात से इन्कार किया और दोनों के खिलाफ बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है। जनरल स्टोर के मालिक दुकानदार ने कोतवाली में दी तहरीर दी है। बताया कि उसकी 11 साल की पुत्री बुधवार की दोपहर दो बजे घर से दुकान की तरफ आ रही थी। इसी बीच वह रैन बसेरा के पास से गुजरी तो इसके ठेकेदार विमल कुमार व उसके कर्मचारी राहुल ने उसको पकड़ लिया। मुंह दबाकर उसे शौचालय में ले गये। दो बजे से लेकर आठ बजे तक शौचालय में ही बंद रखा। आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहां से किसी तरह छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने मां से पूरी जानकारी बताई। इस पर मां ने थाने में ठेकेदार व उसके कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी।
मामले में विवेचना अधिकारी मेवालाल मौर्य ने बताया कि दुष्कर्म की बात किशोरी के परिजनों ने तहरीर में नहीं लिखी है। किशोरी को छह घंटे बंधक बनाने की बात बताई है इसी आधार पर राहुल के खिलाफ बंधक बनाने और उसके ठेकेदार विमल के खिलाफ सहयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के बयान हो चुके हैं, विवेचना जारी है।
इस मामले में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीडि़त परिवार की ओर से जो तहरीर मिली है। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का बयान व मेडिकल हो चुका है।
विज्ञापन
इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि दुष्कर्म की बात सामने आती है तो दर्ज रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।