फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teams scouting the forest in search of outlaw Gauri gang

डाकू गौरी गैंग लगातार पुलिस के लिए बन रहा सिरदर्द

Sun, 04 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teams scouting the forest in search of outlaw Gauri gang
चित्रकूट। साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत गौरी गैंग की तलाश में यूपी व एमपी के कई थानों की पुलिस टीमें कांबिंग कर रहीं हैं। 11 दिन बाद भी पुलिस टीमों को कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 जून को डाकू गौरी गैंग ने रैपुरा वन रेंज के गाडाकछार गढ़चपा की पौधशाला पहुंचकर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। मजदूरों को धमकी देकर चौथ पहुंचाने तक काम बंद रखने को कहा था। इसके बाद से पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रहीं हैं लेकिन डकैतों ने दुस्साहस दिखाते हुए 24 जून को फिर से रैपुरा वन रेंज के इटवां पौधशाला पहुंचा था और मजदूरों को धमकी देते हुए काम बंद करा दिया था। डाकू गौरी गैंग की धरपकड़ को यूपी एमपी की पुलिस टीमें अपने अपने क्षेत्र में सर्चिंग कर रहीं है। चित्रकूट जिले की चार पुलिस टीमों ने जंगलों में कांबिंग की। थाना रैपुरा प्रभारी निरीक्षक सुशीलचंद्र शर्मा ने टीम के साथ गौरिहा व बिलहा के जंगल, स्वॉट टीम प्रभारी श्रवण सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना रैपुरा अंतर्गत चुरेह केसरुआ के जंगल, बहिलपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने पुलिस व पीएसी बल के साथ ददरी माफी व माढो़ं बन्धा के जंगल, मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया के नेतृत्व में थाना मानिकपुर पुलिस टीम के साथ खदरा के जंगल, मारकुंडी थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने पीएसी टीम के साथ अमरावती के जंगलों में सघन कांबिंग की है। गौरतलब है कि इसके पूर्व आईजी के. सत्यनारायण, एसपी अंकित मित्तल, रींवा आईजी उमेश जोगा व सतना एसपी धर्मवीर सिंह भी इस डाकू गैंग की तलाश में जंगल में उतर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed